शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी। हालांकि यह संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम थी, लेकिन इस माहौल में सभी को चौंका रही थी। सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे थे।
जिला प्रशासन ने मंदिर में फूल माला और प्रसाद ले जाने पर रोक लगाई है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मंदिर में सैनिटाइजेशन का खास प्रबंध किया है। कई बार मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया।