सोरोंजी। जया एकादशी पर मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। सुबह हरि की पौड़ी में गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की पूजा अर्चना की। उसके बाद शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ की गई।
परिक्रमा संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया कि जया एकादशी के अवसर पर भक्तों ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए सूर्य कुंड, दूधेश्वर, बटुक भैरव मंदिर, जयादेवी पीठ, ग्राम देवी मंदिर, गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थान के दर्शन करते हुए 84 घंटे वाली मां मंदिर पर पहला पड़ाव किया। इसके बाद बाछरू महाराज, सीताजी की रसोई, सिंगल वाले महाराज स्थान पर दूसरा पड़ाव रहा। अंत में करुआ देव, वन खंडेश्वर महादेव, कपिल मुनि आश्रम, भागीरथ गुफा, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए भगवान वराह मंदिर पहुंचकर परिक्रमा पूर्ण की। ढोलक मंजीरों की धुन पर हरिनाम का संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने पंचकोसी परिक्रमा पूर्ण की।
इस दौरान परिक्रमा समिति खंड संयोजक योगेश उपाध्याय, गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, राजीव मित्तल, शशांक दीक्षित, हिमांशु शर्मा, सुदर्शन तिवारी, अर्जुनलाल, विनोद दीक्षित, अतुल निर्भय, शिवानंद उपाध्याय, लालाराम शर्मा, रामदयाल वर्मा, राधे मोहन झा, धनदीप शर्मा, भारत सिंह, प्रवीण कुमार द्विवेदी, राजकुमार दीक्षित, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।