फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्नान के लिए मानसी गंगा में कूदा श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाया  

Sun, 10 Jul 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक बैरिकेडिंग लांघ कर मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगा। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बमुश्किल गहरे पानी से बाहर निकाला।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन में मुड़िया मेला में दिल्ली से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आया एक युवक बैरिकेडिंग लांघ कर मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगा। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बमुश्किल गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी चिंता जनक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन परिक्रमा मार्ग के सभी कुंडों को बैरिकेडिंग कराकर बंद करा दिया है। इसके अलावा कुंडों के आस पास पुलिस ड्यूटी भी लगाई गई हैं, जिससे कि कोई कुंड में स्नान न कर सके। मानसी गंगा पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नगर पंचायत ने फव्वारे लगवाए हैं। इसके बावजूद भी कुछ श्रद्धालु चोरी छिपे कुंड में स्नान के लिए उतर रहे हैं। 

शनिवार को तिलक नगर दिल्ली का रहने वाला शुभम परिक्रमा के बाद मानसी गंगा की बैरिकेडिंग लांघ कर स्नान के लिए नीचे पानी में कूद गया। देखते ही देखते पानी की गहराई में डूबने लगा। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे पानी में डूबते देख छलांग लगा दी, बमुश्किल श्रद्धालु को पानी से बाहर निकाला गया।  उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां चिंताजनक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मथुरा रैफर कर दिया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया श्रद्धालु को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें