फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भक्ति, आराधना और संयम की साधना में डूबे श्रद्धालु

Sun, 26 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान की तस्वीरें
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान जिनेंद्र के अभिषेक और शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से विधान के अर्घ्य समर्पित किए। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और भक्ति के वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।
विज्ञापन


विधान के दौरान रंगमा रंगमा रंग गयो रे, प्रभु की भक्ति में रंग गयो रे... भक्ति गीत पर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भक्तिनृत्य कर भगवान सिद्ध की आराधना की। जयपुर के आचार्य सम्मेद जैन शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इससे पहले सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरूआत अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के साथ हुई। इस दौरान राहुल जैन, महेश जैन, राजन जैन, नीतू जैन, चांदनी जैन, संध्या, सपना जैन, पारुल, कंचन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें