फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, श्रद्घा से झुके सिर

विज्ञापन
चरण पादुका के दर्शन करते श्रद्धालु
विज्ञापन
आगरा। श्रीसाईं चरण पादुका रथयात्रा के शहर आगमन पर मंगलवार को दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। शिरडी से आईं साईं बाबा की पावन चरण पादुकाओं ने श्रद्घालुओं के भक्तिभाव को जागृत किया। श्री साईं चरण पादुका समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान का आगाज साईं भक्तों की भावनाओं और आस्था के साथ हुआ।
विज्ञापन

यात्रा दोपहर में यमुना एक्सप्रेसवे से शुरू हुई। साईं चरण पादुका के आगमन पर भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और साईं राम के जयकारों के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा वाटरवर्क्स बल्केश्वर चौराहा होते हुए साईं धाम मंदिर कमला नगर पहुंची। कुछ देर विश्राम के उपरांत यात्रा प्रतापपुरा स्थित एक होटल पर संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि गुरुजी चंद्रभानु सतपथी, डीआईजी शैलेश पांडे, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीजी आरपीएफ सेवानिवृत्त अरुण कुमार, श्री साईं संस्थान विश्वस्तव्यवस्था शिरडी के सीईओ दीपक मोहन, आईआरएस आदित्य प्रकाश भारद्वाज, पूर्व विधायक महेश गोयल, राजीव जोशी, राहुल चतुर्वेदी ने चरण पादुकाओं का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद भक्तों के लिए दर्शन प्रारंभ हुए। चरण पादुकाओं के दर्शन को श्रद्धालु आतुर दिखाई दिए। संयोजक अशोक रैना और अध्यक्ष नितिन कोहली ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

शाम को श्री साईं चरण पादुका समिति की ओर से साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक निधि कोहली, मोहन शर्मा, पुनीत खुराना, हरीश बलेचा और जागृति कोहली ने साईं राम, साईं दा दरबार निराला और तेरा ही नाम साईं जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन सुनकर श्रद्घालु भाव-विभोर होकर देर शाम तक झूमते रहे। इस दौरान प्रसादी का वितरण किया गया।

चरण पादुका आज होंगी विदा
स्वागत प्रभारी राजेश गोयल और महामंत्री संजय सत्यदेव ने बताया कि बुधवार को प्रातः 7:00 बजे मंगला आरती और 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चरण पादुका के दर्शन होंगे। इसके बाद चरण पादुका आगरा से अन्य नगरों की ओर प्रस्थान करेंगी। संचालन राजीव पोद्दार ने किया। इस मौके पर विकास खन्ना, दीपक गुप्ता, लटूरी सिंह यादव, राहुल शाक्य, पवन अग्रवाल, दीपक बत्रा, दिलीप गुप्ता, दीपक गुरनानी, दिनेश गुप्ता, रोहित गोयल आदि मौजूद रहे।

चरण पादुका के दर्शन करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें