फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधि विधान से की मां शैलपुत्री की आराधना

Sat, 06 Apr 2019 04:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
देवी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन माता शैलपुत्री की आराधना की गई। कासगंज के देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहुर्त से ही पूजा करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। इस दौरान मंदिर परिसर मातारानी के जयकारों से गुंजायमान रहे। 
विज्ञापन

 
नवदुर्गा के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई। भक्तों ने विभिन्न पूजा स्थलों पर घट कलश की स्थापना की। वहीं महिलाओं की टोलियां हाथ में जल कलश लिए मंदिरों की ओर भक्तिगीत गाती नजर आ रही थीं। 

दोपहर बाद तक शहर के चामुंडा मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की लंबी कतारें चामुंडा मां के दर्शनों को लगी रहीं। सोरों गेट शीतला माता मंदिर, हुल्का मंदिर, बिलराम गेट पथवारी मंदिर, काली मंदिर, मालगोदाम देवी मंदिर, प्रभूपार्क चामुंडा मंदिर, दुर्गा कालौनी मंदिर सहित नगर भर के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदुर्गा पर्व पर पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही व्यवस्थाएं बनाई गईं। इससे मंदिर पर देवी दर्शन में कोई बाधा न आएं। दो कतारों में भक्तों को मंदिर तक प्रवेश कराया गया।

भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इससे मंदिर परिसर पर पूरी तरह से निगरानी की जा सकें। वहीं पुलिस बल में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें