फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: वृंदावन में बैकुंठ एकादशी उत्सव पर रंगनाथ मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक

Mon, 10 Jan 2022 08:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रंगनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रबंधन ने बैकुंठ उत्सव का प्रसारण लाइव मंदिर के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
विज्ञापन
रंगनाथ मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का असर मंदिरों के धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ता दिख रहा है। तीर्थनगरी वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होने वाले बैकुंठ एकादशी उत्सव पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लिया है। 

विज्ञापन


रंगनाथ मंदिर में सालभर उत्सव होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे उत्सव हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ जुड़े हैं। इनमें से एक बैकुंठ उत्सव है। पौष महीने की दूसरी एकादशी को होने वाले बैकुंठ उत्सव में भगवान रंगनाथ (विष्णु जी) माता गोदा जी (लक्ष्मी जी) के साथ पालकी में विराजमान होकर बैकुंठ द्वार से निकलते हैं।

185 वर्ष से चल रही परंपरा
यह परंपरा 185 वर्ष से चल रही है। बैकुंठ उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। भगवान के बैकुंठ द्वार से निकलने के साथ हजारों भक्त भी उनके पीछे-पीछे निकलते हैं। इस बार 13 जनवरी को होने वाले बैकुंठ उत्सव की परंपरा का निर्वहन तो होगा, लेकिन श्रद्धालु नहीं शामिल हो पाएंगे। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए रंगनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रबंधन ने बैकुंठ उत्सव का प्रसारण लाइव मंदिर के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें