मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के भक्तों द्वारा मंदिरों में चढ़ावे के रूप में दिए गए 10 के सिक्कों से बैंकों की मुश्किल बढ़ गई है। बैंकों के पास पहले से ही 10 के सिक्कों की भारी मात्रा है। जिसको ग्राहक नहीं ले रहे हैं।
इसके चलते अब आने वाले नये सिक्कों को रखने के लिए बैंकों में पर्याप्त स्थान तक नहीं है। बताया जा रहा है अभी तक करीब दस लाख से अधिक चढ़ावे के रूप में आए दस के सिक्के बैंकों में पहुंच चुके हैं।
मथुरा में अकारण ही चलन से बाहर चल रहे दस रुपये के सिक्कों को लेकर बैंक कोई समाधान नहीं खोज सकी हैं। ग्राहकों द्वारा इस सिक्के को चलन से बाहर बताकर लेने से इंकार कर दिया जाता है। जिसके चलते बैंकों में कई करोड़ के सिक्के खजाने में रखे हुए हैं।