फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उर्स में सूफियाना कलाम पर झूमे अकीदतमंद, फातिहाख्वानी के बाद चादर और गुलपोशी का सिलसिला चला

विज्ञापन
.ककुआ स्थित हाजी मोहम्मद इस्हाक मियां का सालाना उर्स पर चादर पोशी करते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
आगरा। गांव ककुआ स्थित हजरत मोहम्मद इशहाक मियां का 34वां उर्स एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान फातिहाख्वानी के बाद सूफी कव्वालियां हुईं। जायरीन ने चादर व गुलपोशी करके मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

सज्जादानशी मियां मोहम्मद हुसैन कादरी ने कहा कि सूफी संतों की बारगाहें अमन और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने बताया कि हजरत इशहाक मियां की मजार पाकिस्तान के कराची शहर में है, जहां उनके मुरीद फैज हासिल करते हैं। शुरुआत चादरपोशी, फातिहा ख्वानी और समापन लंगर तकसीम के साथ हुआ। नमाज के बाद मजहबी महफिल सजी। महफिल-ए-कव्वाली में कव्वालों के सूफियाना कलाम सुनकर जायरीन झूम उठे। शुक्रवार सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इस दौरान पीरजादा मोहम्मद उबैर हुसैन, मोहम्मद हसनान हुसैन, सूफी मोहम्मद इकबाल, डॉ. जावेद, डॉ. इमरान, डॉ. अकरम, मोहम्मद सलीम, जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें