वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को महिला दीर्घा से दर्शन करने की जिद पर अड़े श्रद्धालु को रोकने पर महिला गार्ड के साथ मारपीट कर दी। इससे मंदिर में अफरातफरी मच गई।
महिला गार्ड के माथे पर चोट आई है। पुलिस ने श्रद्धालु को पकड़ लिया और चौकी पर ले आई। बाद में लिखित माफीनामा देने के बाद आरोपी को छोड़ दिया। शाम को इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
रविवार को अधिक मास की एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ थी। मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी ओम प्रकाश पाराशर की पत्नी महिला दीर्घा में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए चली गईं।