फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने की घटना से डरे नहीं श्रद्धालु, अमरनाथ दर्शन को हुए रवाना

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते श्रद्धालु । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण स्थगित रही सहावर की अमरनाथ यात्रा इस बार रवाना हुई। अमरनाथ में बादल फटने से हुई त्रासदी का डर भी श्रद्धालुओं में नजर नहीं आया।
विज्ञापन

माता गमा देवी धाम से 24 अमरनाथ यात्रियों का जत्था मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम रवाना हुआ । रवाना होने से पूर्व मंदिर के महंत आचार्य रवि कांत शास्त्री ने सभी अमरनाथ यात्रियों का तिलक किया।
जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, हर हर बम बम के जयकारों के साथ शंखनाद कर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे पंकज मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते यात्रा स्थगित रही थी। इस वर्ष यात्रा शुरू ही हुई थी कि बादल फटने से अमरनाथ यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं का मन विचलित जरुर हुआ, लेकिन बाबा अमरनाथ बर्फानी में अटूट विश्वास अमरनाथ यात्रियों को डगमगा नहीं पाया।
विज्ञापन

यह उनकी चौदहवीं अमरनाथ यात्रा है। वह जंबू के सरस्वती कुंज से रजिस्ट्रेशन व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर, यात्रा परमिट के साथ जंबू कश्मीर के दक्षिण पश्चिम में स्थित पहलगाम यात्रा मार्ग से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जाएंगे व वापसी बालटाल होकर करेंगे। जत्थे में प्रमुख रूप से तरुण वार्ष्णेय, मोहन , संदीप वर्मा, अभिषेक, निहारिका गुप्ता, , रघुबीर साहू, मलखान सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें