घायल के इलाज में लापरवाही
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करने में टालमटोल किया गया। सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोट के कारण सिटी स्कैन तत्काल करना चाहिए था लेकिन डॉक्टरों ने नहीं किया। श्रद्धालु को भर्ती कराने गए लोगों की डॉक्टरों से बहस हो गई। घायल को निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
अक्सर गिरते रहते हैं मकान
यह दो मकान तो बारिश के कारण गिरे हैं, लेकिन चौबियापाड़ा, मंडीरामदास, घाटी बहालराय, सदर बाजार आदि मोहल्लों में आए दिन मकानों में दरार आना आम बात हो गई है। इससे यहां के लोग दहशत में है। कई लोग तो अपने घरों को छोड़कर किराए पर रह रहे हैं।
मकानों में दरारें रोकने के लिए स्थानीय लोग कई बार अपनी जान को खतरा बताकर समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। इस संबंध में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मकानों में दरार आने का कारण पता कराकर समाधान किया जाएगा।