फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

452 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा

Tue, 19 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नगर न‌िगम सदन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2016-17 में नगर निगम 452 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि शहर के विकास पर खर्च करेगा। हंगामे के बीच सदन ने इस वित्तीय वर्ष के आय-व्यय के बजट को पास कर दिया है। सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सफाई के बजट को बढ़ाया गया है। फॉगिंग के नाम पर हो रही खानापूर्ति के बजट को पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा कम कर दिया है। वहीं, जलकल के बजट को बिना पेश किए ही पास करने पर पार्षदों ने मेयर इंद्रजीत सिंह आर्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम के 24वें (नगर निगम व जलकल बजट) अधिवेशन की बैठक में हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शुरू न होने पर सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। दोपहर एक बजे तक सदन का कोरम पूरा न होने पर उन्होंने मेयर से सदन स्थगित करने की मांग की। इस पर मेयर के बजाय सपा के कुछ पार्षदों ने जवाब देना शुरू कर दिया। इस पर  भाजपा के पार्षद भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह के समझाने पर ही वे शांत हुए। दोपहर लगभग सवा बजे कोरम पूरा होने पर सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी। सबसे पहले 23वें अधिवेशन की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। नगर निगम ने सदन में प्रारंभिक अवशेष सहित 619.97 करोड़ रुपये का बजट रखा। सदन में निगम की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। गृहकर, विज्ञापन और नर्सिंगहोमों से होने वाली आय के लक्ष्य पर पार्षद रवि माथुर ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आय के तीनों माध्यमों के लक्ष्य को बढ़ाने के बाद सदन के समक्ष रखा, जिसका अन्य पार्षदों ने भी समर्थन किया। इसके चलते मेयर और नगर आयुक्त ने संशोधन के साथ सदन की सहमति पर पास कर दिया। इसी तरह से व्यय के बजट में भी कई संशोधन किए गए।
मेयर ने जलकल के लगभग 121 करोड़ रुपये के बजट को सदन में बिना पेश किए ही पास किया। इस पर सपा पार्षद हेमंत प्रजापति भड़क गए। उन्होंने कहा कि जलकल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। इस तरह से बजट पास नहीं किया जा सकता। इस पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षद भी हंगामा करने लगे। वे मेयर की डायस के सामने आ गए। मेयर ने किसी की एक न सुनी। हेमंत प्रजापति ने मेयर पर अधिकारियों के दबाव में जलकल का बजट पास करने का आरोप लगाया। इस दौरान सपा पार्षद दल के नेता मुकेश यादव, राकेश जैन, उमेश यादव, श्याम भोजवानी, बसपा पार्षद दल के नेता कर्मवीर सिंह भारती, कांग्रेस पार्षद दल के नेता शिरोमणि सिंह, अशोक बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016-2017 का नगर निगम का बजट
619.97 करोड़ रुपये की आय (प्रारंभिक अवशेष सहित)
419.97 करोड़ रुपये कुल आय
452.23 करोड़ रुपये कुल व्यय
167.74 करोड़ रुपये वर्ष के अंत में संभावित अवशेष
आय का लक्ष्य
. नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में गृहकर से होने वाली आय का लक्ष्य 32 करोड़ रुपये रखा था, संशोधित कर 33 करोड़ रुपये कर दिया
. विज्ञापन कर से आय का लक्ष्य 650 लाख रुपये था, संशोधित कर 700 लाख रुपये कर दिया
. नर्सिंगहोमों से आय के लक्ष्य को 22 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
व्यय का बजट
. सफाई के ठेके के लिए निर्धारित किए गए 15 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 18 करोड़ रुपये कर दिया
. फॉगिंग के लिए 25 लाख रुपये के बजट को घटाकर 20 लाख रुपये कर दिया
. सड़कों की मरम्मत के लिए निर्धारित 50 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 55 करोड़ रुपये कर दिया
. हर पार्षद को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए 30-30 लाख रुपये का बजट निर्धारित, मार्ग प्रकाश के लिए 15-15 एलईडी लाइट  
. नई सड़कों के निर्माण के लिए निर्धारित चार करोड़ से बढ़ाकर 4.5 करोड़ रुपये किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें