फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने किया बड़ा एलान, चुनाव में बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें

Tue, 02 Oct 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने और मोदी सरकार को चेतावनी देने वाले देवकीनंदन ठाकुर चुनाव में भाजपा को चुनौती देंगे। अमेरिका से फेसबुक लाइव कर देवकीनंदन ने पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन


सवर्ण आंदोलन की अगुवाई करने वाले देवकीनंदन को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद वो आंदोलन को बीच में छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। 

मंगलवार को फेसबुक लाइव पर उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करने लिए केंद्र सरकार को दो महीने का वक्त दिया गया है। एक महीना पूरा हो चुका है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनके लोग चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पर फोकस

देवकीनंदन ने कहा कि सबसे पहले ध्यान मध्यप्रदेश पर है। जहां नवंबर में चुनाव है। सरकार के पास एक महीने का वक्त रह गया है। यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती हैं तो वो राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। अगर उनकी मांगें मान ली गईं तो कथा ही करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि 20-22 दिन में वो स्वदेश वापस आ रहे हैं। यहां आकर इसको आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों ने कहा है कि पार्टी बनाइए। चुनाव लड़िए, लेकिन मैं लोगों की कुछ बात मानूंगा तो कुछ नहीं। 

देवकीनंदन ने एलान किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब तक उनका शरीर रहेगा, वो भागवत कथा ही करेंगे। लेकिन राजनीतिक पार्टी जरूर बनाएंगे। उनके संगठन के लोग चुनाव मैदान में उतरेंगे। सबसे पहले उनका निशाना मध्यप्रदेश चुनाव पर है।  

उन्होंने कहा कि आप लोगों की सलाह के अनुसार अखंड भारत मिशन सबको साथ में लाएगा। संगठन के लोग 2019 में भी चुनाव लड़ेंगे। ईमानदार उम्मीदवारों के लिए एक फॉर्म तैयार किया जाएगा और वो ही चुनाव लड़ सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें