फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन में बोले देवकीनंदन ठाकुर, वक्फ बोर्ड नहीं, हिंदू बोर्ड बनना चाहिए

Thu, 22 Aug 2024 09:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में आयोजित सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में वक्फ बोर्ड नहीं, हिंदू बोर्ड बनना चाहिए। 

 
विज्ञापन
सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ललिता आश्रम में बृहस्पतिवार को सनातन हिंदू संस्कृति सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें संतों-महंतों व हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने एक मत से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष जताया। इस संबंध में सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। वक्फ बोर्ड को समाप्त कर देश में सनातन बोर्ड के गठन और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हिंदू एकजुट हैं लेकिन बड़े मठाधीश अपनी सुविधा अनुसार व्याख्या करने में लगे हैं। भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमें हिंदू हृदय सम्राट नहीं सर्वप्रथम सनातनी हिंदू बनना है। हिंदुस्तान में वक्फ बोर्ड नहीं, हिंदू बोर्ड बनना चाहिए।

बिहारी लाल वशिष्ठ, भागवताचार्य बलराम ने कहा कि दिनेश शर्मा समस्त हिंदुओं को जागृत कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें उनका साथ देकर न्यायालय में मजबूत पक्ष रखना होगा।। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्वनी शर्मा, आचार्य पद रेनू, ब्रजाचार्य कर्मयोगी महाराज, हरिदास बाबा, जमुना देवी शर्मा, राजेश पाठक, सदानंद महाराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें