फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 110 के कफ सिरप को 940 रुपये में बेचता था 'चिंटू', नशे के लिए हाईप्रोफाइल पार्टियों में होता है इस्तेमाल

Wed, 30 Nov 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू का नेटवर्क बांग्लादेश तक फैला हुआ है। वह बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से बांग्लादेश में कफ सिरप खपाता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करने वाला सरगना देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू 110 रुपये की कीमत के कफ सिरप को 940 रुपये में बेचता था। बिहार और बांग्लादेश में शराबबंदी के चलते इसके मनमाफिक दाम मिलते थे। पश्चिम बंगाल की एसओजी की जांच में ये जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एसओजी टीम ने चिंटू को पकड़कर थाने में पूछताछ की थी। इसमें पता चला कि कोडीन युक्त कफ सिरप को बिहार और बांग्लादेश में मनमानी कीमत में बेचता है। बिहार में 400 से 450 रुपये और बांग्लादेश में 900 से 940 रुपये में कालाबाजारी करता है। 

हाईप्रोफाइल पार्टियों में होता था इस्तेमाल 

शराबबंदी के कारण मांग अधिक होने के चलते इन दोनों जगह कालाबाजारी का 70 फीसदी कफ सिरप खपाता है। कालाबाजारी से मिली धनराशि 50 से 55 फीसदी चिंटू की होती थी और बाकी का हिस्सा हॉकर, एजेंट और अन्य में बंटता था। पूछताछ में ये भी पता चला कि बांग्लादेश और बिहार में हाईप्रोफाइल पार्टियों में कोडीन युक्त सिरप नशे के लिए उपयोग होता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन पार्टियों में एजेंट ही कफ सिरप की बुकिंग कर चिंटू के जरिये कफ सिरप उपलब्ध कराता है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि चिंटू को पश्चिम बंगाल की एसओजी ने थाने में पूछताछ कर रिपोर्ट बनाकर ले गई है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। 

आगरा के हाथ खाली, दूसरे राज्यों ने पकड़े 

आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि आगरा के औषधि विभाग की मिलीभगत से नकली और नशे की दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश ने दो मामले पकड़े हैं, लेकिन आगरा के औषधि विभाग की पकड़ में एक भी मामला नहीं आया। दवाओं की कालाबाजारी से आगरा का दवा व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें