फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की पहली बैठक में खींचा विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर जिले की 240 संघठित ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम सभा की पहली बैठक हुई। बैठक में शासन के आदेश पर छह समितियों का गठन कर विकास का खाका तैयार किया गया। कुछ ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने से समितियों का गठन नहीं हो सका। सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी बैठकों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से सदस्यों की संख्या पूर्ण न होने के चलते केवल 240 ग्राम पंचायतों का ही संघठन हो सकता है। इन्हीं ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाने के बाद बृहस्पतिवार को ग्रामसभा की पहली बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार की गई।
साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया। डीपीआरओ ने कुरावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत उद्दैतपुर परमकुटी, मैनपुरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत परौंख और नगला गढ़ू में आयोजित बैठकों में प्रतिभाग किया। उनकी मौजूदगी में ग्रामसभा की बैठक की कार्यवाही की गई। वहीं अन्य ग्राम पंचायतों में भी निगरानी के लिए 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक उपनिरीक्षक को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया।
विज्ञापन

कुछ ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम (एक तिहाई सदस्य) पूरा न होने के चलते बैठक तो हुई, लेकिन समितियों का गठन नहीं हो सका। यहां शुक्रवार को बैठक कर समितियों के गठन के आदेश दिए गए हैं।
----
भिड़ौरा में सदस्य न आने से हुई परेशानी
कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक से जुड़ी शिकायतें भी आती रहीं। विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत भिड़ौरा के प्रधान ने डीपीआरओ स्वामीदीन से शिकायत की कि सदस्यों को विपक्षीगण आने नहीं दे रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। वहीं बेवर ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में एक युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने के चलते बैठक नहीं हो सकी।
अधिकांश ग्राम पंचायतों में पहली बैठक हुई। इनमें छह समितयों के गठन के साथ विकास कार्यों की योजना भी बनाई गई। जिन ग्राम पंचायतों में बैठक नहीं हो सकी है, वहां अगले दिन बैठक करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें