फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने दी मातृभूमि योजना की सौगात, अपने गांव को संवारने का है ये सुनहरा मौका; सरकार भी करेगी खर्च

Mon, 28 Sep 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मातृभूमि योजना के तहत देश-विदेश में रहने वाले लोग अपने पैतृक गांव में स्कूल, अस्पताल, पुस्तकालय और अन्य विकास कार्य करा सकेंगे। परियोजना की 60 फीसदी लागत दानदाता को देनी होगी, जबकि बाकी 40 फीसदी राशि सरकार देगी और कार्यस्थल पर दानदाता या उनके पूर्वजों का नाम दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : @myogiadityanath X handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विदेश या देश के अन्य राज्यों में निवास कर रहे नागरिक अब अपने पैतृक गांव की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के तहत प्रवासी भारतीय अपने गांवों में विकास कार्य करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत यदि कोई भी प्रवासी भारतीय अपने गांव में स्कूल, अस्पताल, पुस्तकालय, खेल मैदान, डिजिटल क्लासरूम, सोलर लाइट या सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य कराना चाहता है, तो उसे परियोजना की कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा दान के रूप में देना होगा। शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी।

निर्माण कार्य पूरा होने पर उस भवन या विकास कार्य पर दानदाता या उनके पूर्वजों के नाम का शिलापट्ट भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही दानदाताओं को आयकर अधिनियम के तहत कर छूट का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन


अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार ने मंडल के सभी जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि वे हिंदी व अंग्रेजी भाषा के ब्रोशर के माध्यम से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। इससे अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक दानदाताओं की सुविधा के लिए सरकार ने https://mbhumi.upprd.in पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिये विदेश में बैठकर भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में पूरी जानकारी देने के साथ किस विकास कार्य में योगदान करना चाहते हैं, यह भी बताना होगा।

डीएम मनीष बंसल  ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने मातृभूमि योजना शुरू की है। इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने के लिए सीडीओ व डीपीआरओ को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें