फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया पत्थर देख ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों की ली क्लास

विज्ञापन
मथुरा। यमुना के निर्माणाधीन घाट पर लगाने के लिए लाए गए घटिया पत्थर। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना पर निर्माणाधीन देवरहा बाबा घाट के लिए आए पत्थरों की घटिया गुणवत्ता देख ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने सिंचाई अधिकारियों की क्लास लगाई। तत्काल पत्थरों को बदलने के आदेश देते हुए ठेकेदार को रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

वृंदावन में देवरहा बाबा की समाधि के सामने ही यमुना पर घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिसके लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को करीब चार करोड़ रुपये दिए गए हैं। बुधवार को निर्माणाधीन घाट के निरीक्षण को पहुंचे ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने घाट के लिए मंगाए गए पत्थरों को देखा। यह लाल पत्थर घाट में उपयोग किए जाने थे। इनकी गुणवत्ता से वह संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने पत्थरों की गुणवत्ता को लेकर कड़ी नाराजगी कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वक्त की। इन पत्थरों को तत्काल हटाते हुए घाट निर्माण के लिए दूसरे पत्थर लाने के निर्देश दिए। साथ ही घाट निर्माण कर रहे ठेकेदार को भविष्य में इस प्रकार का प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त हिदायत भी दी।
गौरतलब रहे कि इस घाट का निर्माण वृंदावन कुंभ मेला बैठक के दृष्टिगत किया जा रहा है। सिंचाई विभाग को इस घाट का निर्माण 16 फरवरी से पहले ही करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें