फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्दे मजाक करने से रोकने पर देवर ने भाभी पर किया गड़ासा से जानलेवा हमला

Tue, 30 Jun 2020 06:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

गंभीर हालत में सैफई रेफर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में देवर ने भाभी पर हमला बोल दिया। महिला ने देवर से मजाक न करने की बात कही थी जिसके बाद गुस्साए युवक ने गड़ासा से प्रहार कर दिया। मरणासन्न हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कन्नौज की कोतवाली इंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव मढ़पुरा निवासी मुन्नू लाल ने पुत्री रिंकी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी निवासी सीलू के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि देवर भोले उर्फ विशाल आए दिन भद्दे मजाक करता था। 

देवर के इस तरह के मजाक रिंकी को पसंद नहीं थे। रविवार को रिंकी ने देवर से कहा कि वह भद्दे मजाक न किया करे। आरोप है कि भाभी के विरोध करने पर भोले आक्रोशित हो गया और घर में रखा गड़ासा से रिंकी के शरीर पर कई वार किए। इससे वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गई।
विज्ञापन


शादी से पहले युवती ने दोस्त संग उठाया आत्मघाती कदम, परिवार के उड़े होश 

परिजनों की ओर से घायल रिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने के बाद रिंकी के पिता मुन्नू लाल ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। अभी वह बयान देने में असमर्थ है। होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें