फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी: देवोत्थान पर चमका बाजार, 103 करोड़ का कारोबार, जमकर निकले ग्राहक

Wed, 25 Nov 2020 01:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बाजार से खरीदारी करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवोत्थान पर शहर में एक हजार से अधिक शहनाइयां बजने की उम्मीद है। अनुमानित आठ सौ की संख्या में होटल, धर्मशालाएं, बैंक्वट हॉल आदि बुक हो चुके है। दुल्हनों को सजाने वाले पांच सौ ब्यूटी पार्लर का भी यही हाल है। वहीं, सहालग के एक दिन पूर्व सराफा, ऑटो सेक्टर, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़ों का बाजार चमचमा उठा। देर रात तक शोरूम में खरीदारी को भीड़ लगी रही। अनुमानित 103.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। 
विज्ञापन



देवोत्थान को लेकर सभी प्रमुख बाजारों में गहमागहमी बनी रही। सिंधी बाजार, फव्वारा, लुहारगली, राजामंडी, किनारी बाजार, लोहामंडी, शाहगंज के बाजार ग्राहकों से खचाखच भरे रहे। दोपहर से शुरू हुई खरीदारी का सिलसिला देर रात तक बना रहा। कई बाजारों में शाम होने तक पांव रखने की जगह तक मुश्किल से मिल रही थी। कारोबारियों ने बताया कि दिसंबर से पहले पखवाडे़ तक ऐसा ही माहौल बना रहने वाला। सहालग अगले माह की 12 तारीख तक है। इसलिए बाजार गुलजार रहेंगे। 

बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
5.5 करोड़ रुपये के वाहन खरीदे गए
सहालग को लेकर ऑटोसेक्टर ने ठीक रफ्तार पकड़ी। औसतन 5.5 करोड़ रुपये के चारपहिया और दोपहिया मिलाकर 200 नए वाहन सड़कों पर उतरे। बीते वर्ष से एक करोड़ रुपये अधिक कीमत का कारोबार हुआ। - अरविंद बंसल, ऑटोमोबाइल कारोबारी

आठ करोड़ के सौंदर्य प्रसाधन
देवोेत्थान से एक दिन पूर्व बड़ी संख्या में ग्राहकों ने खरीदारी की। दुल्हनों के लिए कॉस्मेटिक की किट की मांग सबसे अधिक रही। शहर से औसतन आठ करोड़ की बिक्री हुई। बीते वर्ष दो करोड़ का अधिक कारोबार हुआ। - जुनैद खान, कास्मेटिक कारोबारी
 

कपड़े की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
75 करोड़ से चमचमाया सराफा बाजार 
सहालग के मौके पर सराफा बाजार में अच्छी खरीदारी हुई है। सबसे ज्यादा भारी आभूषणों की मांग रही। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदे गए। औसतन 75 करोड़ का कारोबार हुआ। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से पांच करोड़ अधिक रहा। - आशीष अग्रवाल, आभूषण कारोबारी


15 करोड़ के लिए गए कपड़े 
इस बार टैक्सटाइल से ज्यादा रेडीमेड कपड़ों की मांग रही। सभी शोरूम में गहमागहमी बनी रही। औसतन 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। यह पिछले वर्ष से तीन करोड़ रुपये अधिक है।  - संजय अग्रवाल, महामंत्री आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन
 
विज्ञापन

संक्रमण काल में मैरिज होम - फोटो : अमर उजाला
सभी को किया गया सैनिटाइज
शहर में करीब आठ सौ बैंक्वट हॉल, होटल और धर्मशालाएं हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा शादी के दौरान भी बच्चे और बुजुर्गों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। - तरुण अग्रवाल, संचालक  बैंक्वट हॉल

बुक रहे 500 ब्यूटी पार्लर
शहर में छोटे बड़े मिलाकर 500 पार्लर हैं। देवोत्थान के लिए लगभग सभी बुक हैं। सबसे ज्यादा दुल्हनों को मेकअप किया जा रहा है। इनके बाद शादी में शामिल होने के लिए लोगों का भी आवागमन बना हुआ है। - मिलिंद परमार, संचालक ब्यूटी पार्लर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें