देव क्लब के विजेता खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त करते हुए। संवाद
मैनपुरी। कस्बा घिरोर स्थित नीलकोठी के पास बजरंग बली क्रिकेट टूर्नामेंट की शनिवार को शुरुआत हुई। उद्घाटन मुकाबला देव क्लब ने जीता, टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट 15 दिन चलेगा।
नीलकोठी के पास शुरू हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने किया। कहा कि किसी भी खेल को धैर्य और साहस के साथ खेलना चाहिए। इससे सामूहिक सद्भाव और आपसी भाईचारा बढता है। उद्घाटन मुकाबला में टॉस जीतने के बाद सम्राट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 12 ओवर में 106 रन बनाए। जीत के लिए 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी देव क्लब क्रिकेट के बल्लेबाजों ने 9 ओवर में जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के अंकित कुमार को मिला। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष संजीव सिंह बघेल, नीरज शाक्य, अजय शाक्य, जसवंत सिंह राणा, दिनेश बघेल, संजू शाक्य मौजूद रहे।