फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नगर में बेसहारा गोवंश बन रहे समस्या

Sun, 12 Feb 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर।
विज्ञापन

बेसहारा घूम रहे गोवंश को पकड़ कर गोशाला में भिजवाने के लिए भले ही आदेश हैं, लेकिन सब दिखावा साबित हो रहा है। नगर में खुले बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से उनको गोशाला में नहीं भिजवाया जा रहा है। खुले घूम रहे गोवंश से राहगीर परेशान हैं।
नगर में दिन रात किसी भी समय बेसहारा गोवंश आम रास्ते या सड़क पर घूमते नजर आते हैं। उच्च अधिकारियों के आदेश हैं कि बेसहारा गोवंश को पकड़वाकर तत्काल गोशाला में भिजवाया जाए। उनको चारा, दाना और पानी उपलब्ध कराया जाए। लेकिन आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र यादव का कहना हैं कि आसपास के किसान भी काफी परेशान है। कई बार मुद्दा उठाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला सचिव संजय शर्मा का कहना हैं कि समस्या का निदान नही किया गया तो यूनियन के पदाधिकारी उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। नगर के संतोष कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, विकास जैन का कहना है कि गोशाला के नाम से लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। फिर भी आम जन परेशान हैं। बेसहारा गोवंश से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बेसहारा गोवंश को गोशाला में भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें