फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल में शादी, आगरा किला में फोटो शूट...वेडिंग इंडस्ट्री ने दिए ये सुझाव, सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 26 Sep 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने पर्यटन उद्यमियों के साथ परिचर्चा की। उद्यमियों ने कहा कि  ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, ग्यारह सीढ़ी समेत अन्य स्मारकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की अनुमति दी जाए। इससे राजस्व और रोजगार बढ़ेगा। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में टीटीजेड की बाध्यता से सीमित होते उद्योगों के बीच वेडिंग इंडस्ट्री के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरीपर्वत स्थित होटल में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सेमिनार में उद्यमियों ने मंथन किया। इसमेें वक्ताओं ने ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, ग्यारह सीढ़ी समेत अन्य स्मारकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग की अनुमति की जरूरत बताई। उद्यमियों ने कहा कि इससे देश-विदेश से लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आगरा का रुख करेंगे। सरकार को राजस्व और युवाओं को रोजगार मिलेगा और शहर का विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन


 

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इसे भुनाने की जरूरत है। आगरा किला और ताजमहल के बीच में उद्यान विभाग की काफी जमीन है। यहां स्मारक, यमुना नदी, बगीचा के अलावा सड़क से कनेक्टिविटी भी है। सरकार इसे और विकसित करे तो ये बेहतर लोकेशन बन सकती है।

 

नॉर्दन रीजन इंडिया एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के चेयरमैन सुनील गुप्ता ने कहा कि टीटीजेड की बाध्यता के चलते नए उद्योग लगाना आसान नहीं है। ऐसे में धरोहर आधारित वेडिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा मिले। एएसआई तय स्मारकों की सूची बनाए जिसमें डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकें। इससे देश-विदेश के लोग भी आकर्षित होंगे।

 

होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा और आगरा टूरिस्ट गिल्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग उद्योग विकसित होने से होटल व्यवसाय, कैटरिंग, सजावट समेत कई उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

 

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि सेमिनार में आए सभी प्रस्तावों का ड्राफ्ट बनाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आगरा, मथुरा, वाराणसी समेत अन्य शहरों को स्पेशल वेडिंग सिटी घोषित किए जाने से शहरों का विकास भी होगा। संचालन सचिन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सौरभ सिंघल, सीपी चौधरी, रिचा भदौरिया, सनी गुप्ता, विनोद चौधरी, हर्ष सिसौदिया, पंकज गोयल, कमलप्रीत सिंह, शिखा जैन आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

स्मारक परिसर में दो महिला पर्यटक गिरकर घायल
 स्मारक परिसर में बृहस्पतिवार शाम को दो महिला पर्यटक गिरकर घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार कराया गया। गुवाहाटी, असम निवासी शीतल पत्नी पंकज टिकट लेकर नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से गिर गईं। उनके हाथ एवं पैर में चोटें आईं। इसके कुछ देर बाद ही दरगाह में बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर पैर फिसलने से भरतपुर, राजस्थान निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी चंदन सिंह चोटिल हो गईं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें