फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खुदाई पर रोक...फिर भी बारिश में खोद दिए गड्ढे, दो बाइक सवार गिरकर हुए चोटिल

Sun, 27 Jul 2025 04:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम ने 25 जून को मानसून आने के बाद से ही 30 सितंबर तक खुदाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। बावजूद इसके निजी कंपनियों की ओर से खुदाई की जा रही है। इसके चलते हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन
बारिश में खुले पड़े गड्ढे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मानसून में सड़कों की खुदाई पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी, महर्षि पुरम, गैलाना आदि क्षेत्रों में फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने के लिए एक हजार से ज्यादा गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, जो जलभराव के कारण बेहद खतरनाक हो गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात गैलाना क्षेत्र में गड्ढे में जलभराव के बीच दो बाइक सवार युवक गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इन क्षेत्रों के लोगों ने मानसून में नियम विरुद्ध की जा रही खुदाई पर रोक लगाने की मांग की है।

गैलाना क्षेत्र के पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल एक महीने से लगातार खुदाई कर रही है, जबकि नगर निगम ने 25 जून को मानसून आने के बाद से ही 30 सितंबर तक खुदाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। जिन कंपनियों या विभागों को पूर्व में अनुमति जारी की गई थी, वह भी निरस्त कर दी गईं। ऐसे में एयरटेल कंपनी लगातार सड़कों की खुदाई कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शुक्रवार रात महर्षिपुरम के दो युवक राजेश और कमल सिंह बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। रात में घर के नजदीक खोदे गए गड्ढे में गिर गए। रफ्तार कम होने के कारण वह बाल-बाल बच गए। पड़ोसियों ने उन्हें तत्काल उठाया और घर पहुंचाया। जलभराव के कारण गड्ढे पानी से भर गए हैं और सड़क पर जलभराव होने के कारण नजर नहीं आ रहे हैं।

चार बार रुकवाने आए, खुदाई फिर भी न रुकी
क्षेत्रीय निवासी हरेंद्र यादव ने बताया कि मानसून में रोक के बाद भी खुदाई कर रही एयरटेल के खिलाफ नगर निगम में शिकायत की तो दो सप्ताह में चार बार अवर अभियंता काम रुकवाने के लिए आ चुके है लेकिन कंपनी खुदाई कर रही है। गैलाना के बाद अब ट्रांसपोर्ट नगर में भी आरटीओ कार्यालय और आईएसबीटी के पास खुदाई शुरू कर दी है, जबकि उन जगहों पर पानी एक से दो फीट तक भरता है।
 
विज्ञापन

खोदकर छोड़े गए गड्ढों में जा चुकी कई लोगों की जान
खोदकर छोड़े गए गड्ढे शहर में कई बार जानलेवा साबित हो चुके हैं। लोहामंडी क्षेत्र में तोता का ताल के पास जलनिगम के खोदे गए गड्ढे में जलभराव के कारण दो बच्चे गिर गए थे, जिनमें से एक की माैत हो गई थी। वहीं बीते साल शंकरगढ़ पुलिया पर स्कूटी सवार राजेश कुमार, निवासी प्रकाश नगर की माैत हो गई थी। इसके अलावा भी कई लोग गड्ढों के कारण जान गंवा चुके हैं।

मानसून में खुदाई पर पूरी तरह से रोक है। पूर्व में जारी अनुमति को भी 30 सितंबर तक स्थगित किया गया है। टेलीकॉम कंपनियों के कई जगह खुदाई करने की शिकायतें मिली हैं। उनकी जांच कराकर जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनियां न मानीं तो उनका सामान भी जब्त करा लिया जाएगा और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें