फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की थाने में हिस्ट्रीशीटर खुली हुई है। अन्य जनपदों मेेें भी अवैध शराब के कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बौझा निवासी शेषवीर उर्फ लालू शराब माफिया है। उस पर कुर्रा थाने के अलावा अन्य जनपदों में भी मामले दर्ज हुए हैं। कुछ समय पूर्व थाना पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 45 लाख की शराब बरामद की थी। उक्त मामले में कार्रवाई के बाद ही उस पर गैंगस्टर लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया कि शेषवीर उर्फ लालू वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। गैंगस्टर के मामले में वह वांछित चल रहा था। आपराधिक इतिहास के चलते थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। बृहस्पतिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें