फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ आरोपी युवक ने छेड़खानी की थी। वर्ष 2020 में हुई इस घटना के बाद पीड़िता की ओर से ओमकार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी ओमकार को जवापुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जा से एक तमंचा और कारतूस मिले। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें