गुरुद्वारा कट की डिजाइन बदल दी है। यहां दोनों सड़कों के बीच ऊंचाई में करीब एक फुट का अंतर है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा अधिक है। नई डिजाइन में हादसे की आशंका नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुद्वारा कट की डिजाइन बदल दी है। यहां दोनों सड़कों के बीच ऊंचाई में करीब एक फुट का अंतर है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा अधिक है। नई डिजाइन में हादसे की आशंका नहीं होगी। अगले महीने यह कट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। गुुरुद्वारा कट के ऊपर ही एलिवेटेड स्टेशन बनना है। इसके लिए कट बंद किया जाएगा।
बीते महीने इससे करीब 20 मीटर पहले नया कट बनाया गया था। दूसरे सड़क की ऊंचाई एक फुट अधिक होने के कारण ढलान बन गया। सड़क पार करते समय वाहनों को रुकना पड़े तो फिसलने का खतरा अधिक है। हादसों की गुंजाइश बढ़ जाती।
विज्ञापन
इस पर टीम ने डिजाइन बदलते हुए खुदाई शुरू कर दी है। अब कट के बीच में करीब 5 फीट तक समतल किया जाएगा, जिससे वाहन आसानी से पार कर सकेंगे। इस कार्य में दो सप्ताह का समय लग सकता है।