फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आएंगे डिप्टी सीएम, करहल में करेंगे बैठक

Sat, 10 Aug 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
मैनपुरी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को मैनपुरी आएंगे। वे अपना पूरा समय करहल क्षेत्र में ही बिताएंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा भी करेंगे। उनका ये दौरा मुख्य रूप से करहल में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। करहल सीट पर होने वाले उप चुनाव की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद वे पहली बार आज करहल आ रहे हैं। वे करहल में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे उनसे चुनाव जीतने के लिए राय लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी या अन्य कारणों को भी जानेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी। डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से सुबह 11.30 बजे के करीब करहल पहुंचेंगे। इसके बाद सबसे पहले वे वीवीआईपी गेस्ट हाउस करहल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से शिव रिसोर्ट करहल में जनपद के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। शाम 3 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें