फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दक्षिणी बाईपास चार लेन का निर्माण किया जाएगा, मिलेगी जाम से निजात

Sat, 10 Aug 2024 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी के 9 शहरों को जाम की समस्या से निजात शीघ्र ही निजात मिलेगी। इसके लिए बाईपास और रिंग रोड का निर्माण होगा। इन पर कुल 671 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मैनपुरी और एटा के लिए भी भारी-भरकम राशि दी गई है। मैनपुरी शहर में दक्षिणी बाईपास चार लेन का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास की लंबाई 20 किमी है और निर्माण पर लागत 184.24 करोड़ रुपये आएगी। इससे एक तरफ जहां शहर को जाम से निजात मिलेगी तो वहीं शहर विस्तार और रोजगार के भी नए द्वारा बाईपास निर्माण से खुलेंगे।
विज्ञापन


लगभग एक साल पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए शहर में बाईपास के लिए पहल की थी। उनकी पहल पर जिला प्रशासन ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजी थी। 20 किलोमीटर लंबे इस बाईपास को शहर के बाहर से होते हुए सूजापुर भदौरा तक बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। इस बाईपास के जरिए आगरा और इटावा से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें शहर में नहीं आना है को गुजारने का प्रस्ताव था। इससे शहर में वाहनों का दबाव कम हो जाता और जाम की समस्या से निजात मिल जाती। डीपीआर जाने के बाद अब तक शासन में ये प्रस्ताव लंबित था। लेकिन अब शासन ने शनिवार को 184.24 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इससे अब जल्द ही भूमि का सर्वे कर भूमि अधिग्रहण कर बाईपास का निर्माण शुरू हो सका।

सीएम योगी आदित्यनाथ जी जब मैनपुरी आए थे तभी उन्होंने कह दिया था कि मैनपुरी का बाईपास बनेगा। अब बजट भी मंजूर हो गया है। जल्द ही सर्वे के बाद काम शुरू होगा। इससे न केवल शहर को जाम से निजात मिलेगी बल्कि शहर को भी विस्तार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें