फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 मई को करेंगे जिले का दौरा, तैयारियों में जुटे अफसर

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा मंडल के प्रभारी हैं। इससे पूर्व वह आगरा और मथुरा जिले का दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री और आगरा मंडल के प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य 10 मई (मंगलवार) को फिरोजाबाद आएंगे। इस दौरान वह जिले में विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। रविवार को यह जानकारी सूचना अधिकारी एल यादव ने दी। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के आगरा आगमन के दौरान अचानक फिरोजाबाद न आ जाएं इस लिहाज से प्रशासन की ओर से तैयारी की गई थी। उस समय वह जिले में नहीं आए। अब उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में 10 मई को आएंगे। 

अफसरों ने की बैठक 

इससे पूर्व संभावित सूचना के आधार पर अफसर विभागीय कामकाज को पूर्ण किए जाने के साथ ही वह कहां-कहां जा सकते हैं उन स्थानों पर सुधार कराने में जुट गए थे। रविवार के दिन अवकाश होने के बाद भी जिले के अफसरों ने अधीनस्थों के साथ मीटिंग की। सीडीओ चर्चित गौड़ भी तैयारी करते दिखे। 

विज्ञापन





इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर आगरा आए थे। उन्होंने आगरा जिले में विकास कार्यों की प्रगति जानी। जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। आगरा से पहले वह मथुरा का भी दौरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें