मीडिया ने जब सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक्स पर किए गए पोस्ट (जिसमें चित्रकूट की गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने की घटना) पर सवाल किया तो डिप्टी सीएम का कहना था कि अखिलेश अपने कार्यकाल को याद करें। गुंडई, अराजकता का माहौल था। आज कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होती है।
अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ को अक्षम मुख्यमंत्री बताने और प्रदेश को बहाल वाले पोस्ट के जवाब में डिप्टी सीएम का कहना था कि योगी सरकार में प्रदेश विकास कर रहा है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है जबकि अखिलेश यादव के समय पूरा प्रदेश भययुक्त था। अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने रंग गिरगिट नहीं बदलता, जितने अखिलेश यादव बदलते हैं। कोई नहीं जानता कब कौनसे कलर की टोपी और गमछा पहनेंगे, अखिलेश फर्जी पीडीए वाले नेता हैं, जिनका दलित से कोई लेना देना नहीं है।
ये भी पढ़ें-
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, आगरा में 15 हजार ने दी थी परीक्षा; ऐसे चेक करें रिजल्ट