केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधियों में खौफ है। गुंडागर्दी खत्म कर दी गई। बड़े-बड़े माफियाओं के विरुद्ध सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए घर-घर जनसंपर्क की बात कही।
बैठक में भाजपा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल, फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गामा दुबे, विधायकों में मनीष असीजा, डॉ. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, जिला उपाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टूंडला उपचुनाव से पहले फिरोजाबाद जिले को 98 करोड़ रुपये की 46 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें से पांच कार्यों का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का बटन दबाकर वह शिलान्यास कर गए।
उन्होंने टूंडला के एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें टूंडला क्षेत्र के फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग बछगांव में सीसी मार्ग निर्माण, दयाराम गढ़ी से मनीगढ़ी तक सड़क निर्माण, एनएच 2 से नियामतपुर मार्ग पर आरसीसी कार्य है।
एत्मादपुर-फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पांच सौ मीटर पूर्व में स्थित दिल्ली-टूंडला-कानपुर रेल मार्ग पर ब्रिज नंबर 84 पर अंडरपास निर्माण कार्य समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने तीन फिरोजाबाद, जसराना के 12 मार्गों, सिरसागंज के आठ कार्यों एवं आठ शिकोहाबाद के कार्यों का शिलान्यास किया हैं।