दो दिन शहर में रहेंगे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक दो दिन शहर में रहेंगे। विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।
ये है कार्यक्रम
- खेरिया एयरपोर्ट पर आगमन
- मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यों का निरीक्षण
- धमौटा में विद्यालय का निरीक्षण
- कौलारा कलां में गोशाला निरीक्षण
- मेवली खुर्द में जन चौपाल
- लौटकर सर्किट हाउस आएंगे
- जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
- विकास भवन में समीक्षा बैठक
- स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम निरीक्षण
- पीएम आवास लाभार्थियों से संवाद
- मोहनपुरा बस्ती में पीएम आवास निरीक्षण
- सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।