फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: स्थापना दिवस में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 27 Jun 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 95वें स्थापना दिवस पर  एक जुलाई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक जेपी सभागार में कार्यक्रम होगा।  
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 95वां स्थापना दिवस एक जुलाई को खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में मनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में आने के लिए उन्होंने सहमति दे दी है। शुक्रवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की संबंध में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में बैठक हुई। 

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जेपी सभागार में एक कुर्सी छोड़कर लोगों को बैठाया जाएगा। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुलपति के विश्वविद्यालय में 16 माह के कार्यकाल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की जाएगी। 

वर्ष 1927 में रखी गई विश्वविद्यालय की नींव 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय) की नींव वर्ष 1927 में रखी गई। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि भरतपुर हाउस के एक भवन में इसकी शुरूआत हुई थी। उस समय विश्वविद्यालय से संबद्ध 14 कॉलेज थे। अब संख्या 1100 के करीब है। पहला आवासीय संस्थान वर्ष 1953 में कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ स्थापित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'चल वैजयंती प्रदान की जा सकती है'
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम में युवोत्सव के विजेताओं को चल वैजयंती दिए जाने की भी योजना बनाई जा रही है। प्रति वर्ष युवोत्सव की चार प्रतियोगिताओं के विजेता को दीक्षांत समारोह में चल वैजयंती दी जाती है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोरोना संक्रमण की वजह से दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया सका। 

इस विश्वविद्यालय का कुलपति होने पर गर्व
कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसी विश्वविद्यालय का छात्र भी रहा हूं। सेंट जोंस कॉलेज से पढ़ाई की। विश्वविद्यालयों को ऊंचाइयों पर ले जाना लक्ष्य है। 16 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 

ये रहे हैं छात्र
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, यूजीसी के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह आदि चर्चित नाम शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें