फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार पलटने से दो युवकों की मौत, कानपुर से जा रहे थे हरिद्वार

Sat, 26 Jun 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से हरिद्वार जा रहे लोगों की कार शुक्रवार की रात करीब दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कानपुर के रहने वाले आदित्य शुक्ल (19) और मयंक  वर्मा (22) की मौत हो गई। जबकि उनके तीन साथी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका गई है।

विज्ञापन

 
थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक शुक्रवार की शाम आदित्य शुक्ल पुत्र अवधेश शुक्ल निवासी किदवई नगर, कानपुर, मयंक वर्मा पुत्र जितेंद्र वर्मा निवासी गोविंद नगर, कानपुर, अपने तीन अन्य साथियों शुभम शुक्ल, मयूर वर्मा एवं अमरजीत के साथ कार से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। 

रात में जैसे ही उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 23.200 के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकला। इसमें आदित्य शुक्ल और मयंक वर्मा की मौत हो चुकी थी। जबकि अमरजीत, मयूर और शुभम घायल थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में ट्रक से टकराया टेंपो, चालक घायल
फतेहाबाद के ग्राम बरी के पास शनिवार की दोपहर फिरोजाबाद की ओर से आ रहा टेंपो ट्रक से टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। हादसा देख ग्रामीणों ने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने घायल टेंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक और टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 

कागारौल में भी हुआ हादसा
थाना कागारौल क्षेत्र में टेम्पो को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक अरमान (22) निवासी जलेसर एटा घायल हो गया। इसी दौरान एसएसपी मुनिराज जी थाने का निरीक्षण करने जा रहे थे। उन्होंने घटनास्थल पर रुककर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें