फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-सीता के विवाह में शामिल होंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, आ रहे आगरा

Sat, 16 Sep 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा रविवार जनकपुरी महोत्सव में शिरकत करेंगे। वह शाम को झांसी से आगरा पहुचेंगे। भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती उतारने से पहले वह सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की आख्या भी तलब कर सकते हैं। 
विज्ञापन


साथ ही पिछले निर्देशों पर कितना अमल हुआ, इसका रिकार्ड भी मांग सकते हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी मासूम शिवम की मौत की जांच पूरी नहीं हो सकी है।

जनकपुरी महोत्सव में शिरकत करने के बाद डा. दिनेश शर्मा रविवार रात को सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। उनके लिए यहां एक नंबर सुईट तैयार किया गया है। वह सोमवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ‌शिवम की मौत का मामला

बता दें कि 15 अगस्त को आठ वर्षीय शिवम की फतेहाबाद रोड किनारे स्थित खुले मैनहोल में गिरकर मौत हो गई थी। कुछ दिन तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार विभाग को चिह्नित करने के मामले में लापरवाही बरते रहे। मगर, 20 अगस्त को आगरा आए उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के सामने जब यह मामला आया तो उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए। 

इस पर जिलाधिकारी गौरव दयाल ने अपर नगर आयुक्त, जलकल महाप्रबंधक और सिटी मजिस्ट्रेट की तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी गई। इस तीन सदस्यीय टीम की छानबीन में यह तो पता चल गया था कि उक्त सीवर या नाले का निर्माण आगरा विकास प्राधिकरण ने सालों पहले कराया था। 

मगर, वर्तमान में इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किस विभाग के पास थी, यह अब तक नहीं पता चल सका है। इसकी वजह से यह जांच अधर में लटकी हुई है। मासूम की मौत के जिम्मेदार विभाग के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें