फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला: उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Wed, 15 Jul 2020 01:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में बड़े फैसले लेकर देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। कोरोना जैसी महामारी में भी पश्चिमी देशों जैसे हालात पैदा नहीं होने दिए। सरकार ने आपदा को अवसर में बदला।

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत समृद्ध भारत के तहत आयोजित सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ तो वहीं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाकर हालात को सामान्य किया गया। चीन से झड़प के बाद प्रधानमंत्री ने लद्दाख में पहुंचकर सेना का मनोबल बढ़ाया। 


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जब विकसित देश घुटने टेकने लगे तब लॉकडाउन का सटीक फैसला लेकर देश को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गरीबों को अनाज और खातों में पैसा पहुंचाने का काम किया। सम्मेलन में सांसद राजकुमार चाहर, बाह विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें