फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जाति और धर्म से ऊपर उठकर 2027 में बनाएं सरकार', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सभी को दिया योजनाओं का लाभ

Wed, 19 Nov 2025 04:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नूरी दरवाजा पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा में कहा कि सरकार ने बिना जाति धर्म के योजनाओं का लाभ दिया है। 
विज्ञापन
आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को नूरी दरवाजा पर जनसभा में कहा उत्तर प्रदेश में सरकार, योजनाओं को लाभ देने में जाति और धर्म नहीं देखती। सभी को बराबर अवसर दिए हैं। ऐसे में हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश में 2027 में भाजपा की सरकार बनाएं। इससे प्रदेश में विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार शाम को एकता पदयात्रा निकाली गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नूरी दरवाजा स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से हरी झंडी दिखाकर सरदार पटेल की झांकी के साथ बैंड बाजे सहित पदयात्रा को रवाना किया। हॉस्पिटल रोड, फुलट्टी, घटिया होते हुए चारसू दरवाजा रोड से कालीवाड़ी होते हुए नूरी दरवाजा पर पहुंची पदयात्रा जनसभा में बदल गई। 

यहां डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा के नेतृत्व में हर विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा निकाली जा रही है। आजाद भारत के नव निर्माण में लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को भाजपा जन-जन तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि भाजपा सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिल गई। नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है। बिहार में भी लोगों ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है। उत्तर प्रदेश में चाहे शिक्षा हो या स्वास्थ्य। पेंशन हो या राशन। आवास हो या अन्य योजनाएं। लाभर्थियों को जाति, धर्म और संप्रदाय देखे बिना लाभ मिल रहा है।

इस दौरान यात्रा संयोजक टीएन अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भुवन उपाध्याय, केके शर्मा, ओम प्रकाश सागर, अलौकिक उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, धीरज जैन, संजय अरोरा, सुनील कर्मचंदानी, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें