समीक्षा बैठक में रोगी कल्याण समिति के खातों की जानकारी मांगी। इसमें पर्याप्त धनराशि होने पर भी मरीजों के लिए अधूरी सुविधाओं पर खासे नाराज हुए। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक से सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। उपमुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे जिला अस्पताल से चले गए।
उपमुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
- सहायता कक्ष नया बनाकर दो कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए।
- पैथोलॉजी लैब की मशीन और ऑक्सीजन प्लांट ठीक कराकर रिपोर्ट दें।
- मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर कार्रवाई और जन औषधि सेवा केंद्र के लिए प्रोत्साहित करें।
- 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड शिविर लगाएं।
- कैंसर समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पर इनकी सूची तैयार करें।
- परिसर में साफ-सफाई, चहारदीवारी की मरम्मत और अस्पताल की रंगाई-पुताई कराएं।
ये भी पढ़ें-
UP: युवक को बेरहमी से पीटा...फिर हमलावरों ने काटी उंगली, भीड़ में लोगों ने की ऐसी करतूत; जानकर खाैल उठेगा खून