उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को टूंडला पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीब्ल्यूडी विभाग की योजनाओं का लोकार्पण एवं विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री टूंडला केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत फिरोजाबाद के सांसद डॉ. चंद्रसेन, आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को बैनीवाल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा की मंडल व जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।