फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा, एक वर्ष प्रदेश की व्यवस्था को सुधारने में लगा, ये वर्ष होगा इनके नाम

Sun, 25 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आगरा कॉलेज में शनिवार को भाजपा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के हालात बहुत ही खराब थे। भाजपा सरकार को एक वर्ष लग गया प्रदेश की बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने में। 

अब व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। योगी सरकार का अब एक साल व्यापारियों और छात्रों के नाम रहेगा। इस वर्ष व्यापारियों और छात्रों के हित में तमाम योजनाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र हित में शिक्षा के क्षेत्र में तमाम जरूरी कदम उठाए जाएंगे ताकि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर मिलेंगे।

पहली बार योगी सरकार ने प्रशासन को ये हिदायत दी कि कार्यकर्ता की सुने। उपमख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों का काम करे। उनका हर काम होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें