मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों की सुविधा एवं कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए अपने पिता की अंत्येष्टी में जाने से मना कर दिया था।
उप मुख्यमंत्री एवं आगरा प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ से ही वर्चुअल आगरा में सेवा ही संगठन ई बुक का विमोचन करते हुए कहा कि लॉकडाउन में जब विपक्ष अपने घरों में बंद थे, तब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जरूरतमंदों को भोजन करा रहे थे। आगरा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा की तरह जो सेवा कार्य किए हैं, वे सराहनीय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों की सुविधा एवं कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए अपने पिता की अंत्येष्टी में जाने से मना कर दिया था।
फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ई बुक का विमोचन किया गया। इसमें सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण है। इस मौके पर प्रमुख वक्ता गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि आगरा के कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा सेवा कार्यों में अग्रणीय है।
ई-बुक सेवा की संगठन के वर्चुअल विमोचन में मौजूद भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
इनकी मौजूदगी रही
सांसद एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय और राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर और विजय शिवहरे, ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता चौहान, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव रजावत, हेमेंद्र शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, रश्मि सिंह धाकर, मनोज राघव, हेमंत भोजवानी, बबलू लोधी, प्रांशु दुबे, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, राजीव लवानिया, मनमोहन कुशवाह, नवीन गौतम, मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और संचालन महामंत्री जेडी शर्मा ने किया।