फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: पीएसी मैदान में ट्रायल के लिए डिपो तैयार, मार्च में आएगी मेट्रो ट्रेन

Sat, 10 Dec 2022 06:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यूपीएमआरसी का दावा है कि पीएसी मैदान में बन रहा डिपो सुविधाओं के मामले में विश्वस्तरीय है। जिसमें 90 फीसदी सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
मेट्रो डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो तैयार हो गया है। 112 करोड़ रुपये की लागत से करीब नौ हेक्टेयर में बने डिपो में 16 टेस्टिंग ट्रैक बिछाए गए हैं। मार्च 2023 में ट्रायल के लिए पहला ट्रेन सेट आगरा आएगा। इसका डिपो में ट्रायल होगा। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का दावा है कि पीएसी मैदान में बन रहा डिपो सुविधाओं के मामले में विश्वस्तरीय है। जिसमें 90 फीसदी सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं। करीब तीन किमी. लंबाई में 16 ट्रैक बिछे हैं। इन ट्रैक पर ही मेट्रो का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने के बाद मार्च 2024 में ट्रेन को कॉरिडोर पर उतारा जाएगा। 

नौ स्टेशन के बीच चलेगी मेट्रो 

ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक नौ स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन चलेगी। मेट्रो डिपो का निर्माण लीसा इंजीनियर्स कर रहे हैं। दूसरी तरफ फतेहाबाद रोड पर तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन तैयार हो गए हैं। जिनका फिनिशिंग कार्य चल रहा है। इधर, भूमिगत सेक्शन में ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर डी-वाल फ्रेमिंग कार्य हो रहा है। 

रामलीला मैदान से ताजमहल और आरबीएस कॉलेज तक सात किमी. लंबी सुरंग खोदी जाएगी। सुरंग खुदाई के लिए टनल बोरिंग मशीन आगरा आ गई हैं। कुल चार मशीनों से खुदाई होगी। आगरा मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक पहली टनल बोरिंग मशीन लॉन्च हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें