फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना आफत: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 12 गाड़ियां आपस में टकराई, आधा घंटे थमा यातायात

Mon, 15 Dec 2025 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह हुए हादसे की वजह से जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और  यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची है।  क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया गया। 
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे  के कारण थाना डौकी क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बस सहित एक दर्जन के करीब वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया, जिससे आधा घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहा । 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को घने कोहरे के चलते थाना डौकी क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 08 किलोमीटर 14.200 पर डायवर्जन के पास बस सहित एक दर्जन के करीब वाहन आपस में टकरा गए, जिससे रोड पर अफरा तफरी  मच गई। जानकारी पर डौकी पुलिस व यूपीडा  की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया गया, जिससे करीब आधा घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहा। गनीमत रही की हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें