फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, शीत लहर करेगी परेशान; कोहरे का भी अलर्ट

Wed, 03 Dec 2025 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिसंबर की शुरूआत के साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी की शुरूआत होगी। इसके साथ ही समय कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
सर्दी कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तरप्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही कोहरे की दस्तक भी तेज हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में इस सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है, जिसके चलते दृश्यता 500 मीटर तक सीमित रह सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तीन दिसंबर से आठ दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है। पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध और कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित हो सकता है।

वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करते हुए धीमी गति से और अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। सुबह की आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे कोहरा की आशंका है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में तापमान में गिरावट और रात में नमी बढ़ने से कोहरा लगातार बनता रहेगा। ऐसे में लोगों को सलाह है कि सुबह निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। ब्यूरो
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें