फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार....33 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कोहरे के कारण ट्रेन देरी से चल रहीं है, ढाई घंटे देरी से आगरा अजमेर - फोटो : आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर कोहरे के कारण ट्रेन देरी से चल रहीं है, ढाई घंटे देरी से आगरा अजमेर इंटरसिटी स्टेशन पर पहुंचते ही सीट घेरने के लिए ​खिड़की से अंदर घुसने लगे।
विज्ञापन
आगरा। घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी ठिठुर गया है। गतिमान भी सवा घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो वंदेभारत साढ़े छह घंटे तो सचखंड एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से आगरा पहुंची। 33 से ज्यादा ट्रेनें देरी से आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 4.50 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 2.15 घंटे, झेलम 3 घंटे, गोंडवाना 2 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 1 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस व तेलंगाना दो-दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे, महाकौशल 7 घंटे तो उत्कल साढ़े नौ घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।

जीटी एक्सप्रेस व मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 3.50 घंटे, स्वर्ण जयंती 3.15 घंटे, वंदेभारत 4.15 घंटे, शताब्दी 4 घंटे, पटना कोटा, छत्तीसगढ़, जनशताब्दी, शान ए भोपाल, नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 33 से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से आने के कारण रेल यातायात लड़खड़ा गया है। ट्रेनों के लगातार लेट चलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन



अजमेर आगरा इंटरसिटी शनिवार को 2.30 घंटे की देरी से आगरा पहुंची। ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मच गई। कई यात्री खिड़की पर चढ़कर सवार हुए। आरपीएफ और रेल कर्मी मूकदर्शक बने रहे।


लोको पायलटों को कोहरे में ट्रेनों के परिचालन के लिए फोग सेफ डिवाइस दी जा रही हैं। कई जगह कवच से ट्रेनें लैस हो चुकी हैं। इसके बाद भी परिचालन में कोई सुधार नहीं आया है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि उन्नत तकनीक के बाद भी रेल यातायात में बहुत सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें