फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब एक और इंतजार... आखिर कब तक बनेगा चंदन चौक

Sun, 05 Jan 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता साथ में मां संगीता गुप्ता। - फोटो : चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता साथ में मां संगीता गुप्ता।
विज्ञापन
कासगंज। तिरंगा यात्रा के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता को एनआईए कोर्ट द्वारा 28 दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद न्याय मिल गया। हालांकि चंदन के परिवार को प्रशासन से न्याय मिलने का इंतजार अभी भी है। चंदन की स्मृति में निर्माणाधीन चौक व परिवार के एक सदस्य को नौकरी अब तक नहीं मिली। पिता कहते हैं कि सरकार में हर चौखट पर वह अपना माथा रगड़ चुके हैं, लेकिन चंदन चौक का निर्माण अभी अधूरा है। अब 26 जनवरी आ रही है चंदन चौक का निर्माण पूरा हो और मूर्ति का अनावरण हो।चंदन के पिता सुशील गुप्ता व मां संगीता ने कहा कि शासन प्रशासन ने उन्हें काफी सहयोग किया है, लेकिन चंदन चौक का सपना पूरा नहीं किया। घटना के समय प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी जिले के प्रभारी मंंत्री थे। उन्होंने घर पर आकर चंदन की मौत पर संवेदना व्यक्त की और चंदन चौक बनाए जाने और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की थी। पिता कहते हैं कि अभी भी उन्हें लगातार चंदन चौक बनने व प्रतिमा के अनावरण को लेकर आश्वासन मिल रहे हैं। नौकरी अब तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें