फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज और कल छाया रह सकता घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बढ़ती ठिठुरन और गिरते पारे के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन दृश्यता शून्य से पचास मीटर तक रह सकती है। इसका सीधा असर यातायात संचालन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

देर रात और तड़के पड़ने वाले सामान्य कोहरे की वजह से पहले ही ट्रेनाें का संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में घने कोहरे की वजह से ट्रेनें ज्यादा लेट होने की आशंका है। वहीं, बसों और हाईवे पर चलने वाले निजी वाहनों के चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार काे सीजन की सबसे ठंडी रात रही। अधिकतम तापमान जहां 22.7 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले सालों की तुलना में 2022 में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री व 19.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 2020 में अधिकतम तापमान 22.7 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री ही दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें