एत्मादपुर। कस्बा के मोहल्ला सत्ता जाटवान में चौपर के पास खुले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर 5 जुआरियों को पकड़ा है। वहीं, दो आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर जुए के फड़ पर छापा मारा गया। माैके से मनोज, ज्ञान सिंह, संजय, सत्यप्रकाश, अनिल को गिरफ्तार किया गया है। सभी मोहल्ला सत्ता के निवासी है। वहीं, दो आरोपी राजू व बच्चू फरार हो गए। जुआरियों के पास से 14160 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।